भादरा: श्रावण शिवरात्रि पर विशाल पार्थेश्वर शिवलिंग का रुद्राभिषेक, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रावण शिवरात्रि पर श्री प्रबल जी महाराज की कुटिया में विशाल पार्थेश्वर शिवलिंग का रुद्राभिषेक हुआ। 51 किलो दूध सहित घृत, शहद, शर्करा व दही से वैदिक विधि-विधान से अभिषेक किया गया। सहस्रनाम अर्चन, आरती और प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।