सांगानेर: जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर डंपर में घुसी पिकअप, 40 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक, हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर महलां स्थित पुलिया के ऊपर बीती रात एक डंपर से पिकअप गाड़ी के टकराने का मामला सामने आया है। अजमेर की ओर से आ रही एक पिकअप आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।