खंडवा: छैगांवदेवी स्कूल में मंत्री विजय शाह बच्चों के बीच पहुंचे, साथ खाना खाया और ₹1100 देने की घोषणा की
खंडवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को खंडवा जिले में विभिन्न स्थानों पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. विजय शाह ग्राम छैगांवदेवी के माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया और बच्चों से बातचीत भी की।