रफीगंज: सीएचसी रफीगंज में टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित मरीजों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। शुक्रवार संध्या 5 बजे डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना की ओर से टीबी मरीजों के बेहतर पोषण और उपचार को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पौष्टिक आहार किट एक दर्जन से अधिक उपलब्ध कराई गई है।