पाली: पाली पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में थाना क्षेत्र के 3 निवासियों को गिरफ्तार किया
Pali, Lalitpur | Sep 30, 2026 थाना पाली पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी तीन आरोपियों पर बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें बुधवार दोपहर के समय गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें संबंधित न्यायालय की समक्ष पेश किया गया है।