मनोहरथाना: घडावली में तीन दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग सम्पन्न, जिले के 12 विद्यालयों के 75 शिक्षकों ने लिया भाग
घडावली में तीन दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग सम्पन्न - नवाचार व नई शिक्षा नीति से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर,जिले के 12 विद्यालयों के 75 शिक्षकों ने लिया भाग। जिले में बांसवाड़ा परियोजना द्वारा संचालित विद्यालयों के शिक्षकों का तीन दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग घड़ावली वीर सावरकर विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न हुआ।