कैंचीधाम में वीकेंड पर बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को लेकर कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि कैंचीधाम आने से पहले होटल की अग्रिम बुकिंग जरूर कराएं, ताकि उन्हें ठहरने में परेशानी न हो। आयुक्त ने वीकेंड पर यातायात व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने, टैक्सी बाइक की चेकिंग करने और विकास भवन पार्किंग व सेनिटोरियम में परिवहन विभाग के बूथ स्थापित करने को कहा। कैंचीधाम क्षेत्र में दुकानदारों को खाद्य एवं पेय पदार्थों की रेट लिस्ट प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि ओवररेटिंग पर रोक लगाई जा सके। श्रद्धालुओं के शिप्रा नदी में नहाने पर रोक लगाने, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या पर नजर रखने के लिए हेड काउंट कैमरे लगाने और 15 दिन के भीतर मंदिर के गेटों को स्वचालित रूप से खोलने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नैनीताल के बारापत्थर क्षेत्र में वीकेंड पर लगने वाले जाम और सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने अधिकारियों को यातायात सुचारु रखने और सड़क सुधार कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
#KainchiDham #NeemKaroliBaba #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #DeepakRawat #KumaonCommissioner #KainchiDhamTemple #NainitalNews #WeekendTraffic #TrafficManagement #Parking व्यवस्था #HotelBooking #Pilgrimage #Devotees #Tourism #UttarakhandTourism #RoadSafety #Overpricing #PublicConvenience #DistrictAdministration #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews