झुंझुनू: चिड़ावा में खुले नाले से तेज बदबू और मच्छर, 80 घरों के लोग प्रभावित
चिड़ावा के बागर इलाके में लंबे समय से खुले नाले में गंदगी और बदबू फैल रही है। नाले में जमा गंदा पानी मच्छर पनपा रहा है, जिससे डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा है। इलाके में दो स्कूल, दो मंदिर और एक अस्पताल भी प्रभावित हैं। नगरपालिका ने सफाई और नाले को पक्का करने का प्रस्ताव भेजा है।