जांजगीर: तिरंगे के रंग में रंगा जांजगीर: सांसद कमलेश जांगड़े के नेतृत्व में निकली हर घर तिरंगा यात्रा, गूंजा देशभक्ति का संदेश
जांजगीर-चांपा जिले में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को जांजगीर शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हर घर तिरंगा अभियान और भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक, कचहरी चौक से पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों और नागरिकों।