नशे के खिलाफ एकजुट हुआ श्रीनगर नशामुक्त पंचायत बनाने का लिया संकल्प?
प्रतिनिधि/घैलाढ़ ÷ गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को घैलाढ़ प्रखंड की श्रीनगर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय श्रीनगर के प्रांगण में नशे के खिलाफ जनजागरूकता को लेकर आमसभा आयोजित की गई।
उमाशंकर यादव के अध्यक्षता में आयोजित सभा का मंच संचालन सचिन्द्र यादव (सरपंच पति) ने किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर पंचायत को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया.आमसभा में, छात्र नेता सह युवा समाजसेवी आनंद शंकर, उप प्रमुख मंजू सुमन, जिला परिषद प्रतिनिधि डॉ. बीके आर्यन, समिति प्रतिनिधि सुनील कुमार सुमन, रोजगार सेवक सुदृष्ट कुमार, किसान सलाहकार राजेश कुमार पप्पू, अनिल यादव, सर्वेश कुमार, शशि यादव, शिवाजी यादव, पप्पू राम, सीकेंद्र यादव, इंजिनियर अमोद, ललटू यादव, जितेंद्र उर्फ दरोगा, छोटेलाल साह (उप सरपंच), पवन कुमार (शिक्षक), नवीन कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इससे परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने के साथ सामाजिक माहौल पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है. खासकर युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने की जरूरत है। वही वक्ताओं ने कहा जन-जन की यही पुकार नशामुक्त हो मेरा परिवार का संदेश देते हुए ग्रामीणों से नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज बुलंद करने की अपील की। वही कहा कि जब परिवार और समाज मिलकर नशे के खिलाफ खड़ा होगा, तभी स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। वही आमसभा के दौरान ग्रामीणों ने नशामुक्त एवं स्वच्छ पंचायत बनाने की सामूहिक शपथ ली। लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, बच्चों तथा आसपास के लोगों को भी नशे से बचने के लिए जागरूक करेंगे। गांधी जयंती के मौके पर आयोजित इस पहल को ग्रामीणों ने सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #prithvirishidev #reelsviralシ #saharsanow #ᴛʀᴇɴᴅɪɴɢᴘᴏsᴛ #पुलिस #गिरफ्तार #सुपौल #live @highlight