नंगे पांव दौड़ी एक मां… साड़ी में दौड़ी एक मजबूर महिला… लेकिन हौसला ऐसा था कि हजारों दिल जीत लिए! ❤️🙏
1600 मीटर की दौड़… नंगे पांव… साड़ी पहनकर!
यह सिर्फ एक दौड़ नहीं थी, यह उस मां की जिंदगी से जंग थी, जो अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हर मुश्किल से लड़ रही है।
झारखंड के रामगढ़ जिले के दुलमी की रहने वाली कविता महतो की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। होमगार्ड बहाली के दौरान कविता ने नंगे पांव और साड़ी पहनकर 1600 मीटर की दौड़ पूरी की।
कविता की जिंदगी आसान नहीं रही।
पति गुजरात में काम करते थे। बीमारी ने परिवार की जमा-पूंजी खत्म कर दी और आखिरकार पति का निधन हो गया। परिवार पर दुखों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। आज कविता के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधों पर हैं।
दिन में ईंट भट्ठे पर मजदूरी… और सुबह होमगार्ड बनने का सपना।
सोचिए…
जिसके पास महंगे जूते खरीदने के पैसे नहीं,
उसके पास हौसले की कमी भी नहीं थी।
जिसके सामने जिंदगी ने बार-बार मुश्किलें खड़ी कीं,
उसने हर बार कहा—
“मैं हार नहीं मानूंगी।”
कविता की यह तस्वीर उन तमाम लोगों के लिए एक संदेश है, जो परिस्थितियों के सामने खुद को कमजोर समझ लेते हैं।
साधन कम हो सकते हैं, लेकिन हौसला कम नहीं होना चाहिए।
रास्ते मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन मंजिल असंभव नहीं होती।
कविता महतो ने सिर्फ 1600 मीटर की दौड़ नहीं लगाई…
उन्होंने अपने बच्चों के भविष्य के लिए उम्मीद की दौड़ लगाई है। ❤️
ऐसी मां के संघर्ष को सलाम।
ऐसी महिला शक्ति को सलाम।
कविता महतो को सत्-सत् नमन। 🙏🇮🇳
अगर आपको भी लगता है कि हौसले के आगे हालात छोटे पड़ जाते हैं, तो इस मां की कहानी को आगे जरूर शेयर करें। ❤️
मातृ देवो भवः। 🙏
#KavitaMahto #JharkhandNews #Ramgarh #Dulmi #WomenPower #NariShakti #Inspiration #Motivation #Struggle #Courage #HomeGuard #MaaKaHonsla #WomenInspiration #ViralNews #PostOfTheDay #7TakNews
Sono, Jamui | Oct 7, 2026