धरहरा: माताडीह-पहाड़पुर और मानगढ़ में पुलिस की दबिश, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
धरहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पहाड़पुर स्थित माताडीह गांव में बीती मध्य रात्रि छापेमारी कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया।