चरखारी: चरखारी में वंदे मातरम की धुन पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर
चरखारी कस्बे में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित पटेरिया की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ रायनपुर स्थित गुमान बिहारी जू मंदिर से हुआ। इसके बाद टाकीज तिराहा, मंडी तिराहा, वीपार्क, इंदा बाजार होते हुए ड्योढ़ी दरवाजा पर समापन हुआ। समापन प्रभारी मंत्री मन्नूलाल ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 100 मीटर लंबा तिरंगा झंडा रहा।