नारायणपुर: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 80 हजार नकद व जेवर ले गए
नारायणपुर। बलहा गांव में रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर 80 हजार रुपये नकद, जेवर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित मनोज साह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह करीब तीन बजे बेटे रंजन के शोर मचाने पर नींद खुली। जिस कमरे में बेटा सो रहा था, उसे चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था। दूसरे कम