सिकंदरा: सिकंदरा के पटेल चौक पर मनाया गया गांधी-शास्त्री जयंती समारोह, कार्यकर्ताओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प
सिकंदरा कस्बे के पटेल चौक पर शुक्रवार को करीब 1बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश कटियार ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारो