शाहपुर: 192 लीटर देशी शराब बरामद, धंधेबाज मोटरसाइकिल छोड़कर फरार
192 लीटर देशी शराब बरामद, धंधेबाज मोटरसाइकिल छोड़कर फरार शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान 192 लीटर देशी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब का धंधा करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से शराब के साथ एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार