एक कारपेंटर की बेटी ने अपने हौसले से सितारों तक पहुंचने का रास्ता बना लिया है। आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय कंडुला जेसी का चयन ‘Mission ShakthiSAT’ के लिए भारत की 20 छात्राओं में हुआ है। आर्थिक तंगी के कारण प्राइवेट स्कूल छोड़ना पड़ा, अंग्रेजी बोलने में परेशानी आई और स्पेस टेक्नोलॉजी के कठिन विषय समझने में चुनौतियां मिलीं, लेकिन जेसी ने हार नहीं मानी। अब वह वैज्ञानिकों के साथ सैटेलाइट डिजाइन, पेलोड डेवलपमेंट और मिशन ऑपरेशन की ट्रेनिंग लेंगी। उनका अगला सपना ISRO की वैज्ञानिक बनकर देश का नाम रोशन करना है।
#KandulaJessie #MissionShakthiSAT #GirlPower #WomenInSTEM #SpaceScience
Follow @Thenewscanvasofficial for latest update