#haridwar : ऑपरेशन प्रहार : हरिद्वार में प्रतिबंधित गुटखा-तंबाकू की बिक्री पर पुलिस की छापेमारी
खड़खड़ी, भूपतवाला और भीमगोड़ा क्षेत्र में दुकानदारों के चालान, दोबारा बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
हरिद्वार स्तम्भ, हरिद्वार। प्रतिबंधित गुटखा एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कोतवाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत खड़खड़ी, भूपतवाला, भीमगोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की।
अभियान के दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के मामलों में संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते हुए दोबारा पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित गुटखा एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Haridwar Stambh Vasudev Haridwar Police Uttarakhand Police Dipr Haridwar