तराना: महेश जोशी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा और वृक्षारोपण अभियान संपन्न
Tarana, Ujjain | Oct 2, 2026 शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे तराना में प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा पखवाड़ा के तहत सेवा मेरा योगदान के संयोजक महेश जोशी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा एवं वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में उतरकर सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।