देर रात तक गुलजार पिंटू पान शॉप, स्थानीय लोगों ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत!
कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र की चर्चित पिंटू पान शॉप को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस कमिश्नर से लिखित शिकायत की है। आरोप है कि निर्धारित समय के बाद भी दुकान खुली रहती है और देर रात तक बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि देर रात तक आवाजाही और कथित शोर-शराबे के कारण आसपास के लोगों को परेशानी होती है। शिकायत के साथ दुकान के बाहर की कथित अव्यवस्था से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने मामले की जांच, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
.
#GroundZeroNews #KanpurNews #Kanpur #KanpurPolice #Anwarganj