नौगांव: नौगांव में 13 अक्टूबर को भव्य गरबा महोत्सव, 200 बेटियां देंगी प्रस्तुतियां, गायत्री पैलेस में तैयारियां तेज
शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अभिव्यक्ति गरबा समिति के तत्वावधान में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 13 अक्टूबर को गायत्री पैलेस में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गरबा महोत्सव में करीब 200 बेटियां अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर सांस्कृतिक रंग बिखेरेंगी। कार्यक्रम को लेकर बेटियों द्वारा लगातार अभ्यास किया जा रहा है