कसडोल: बढ़ती महंगाई के बीच टायर पंचर व्यवसायियों की बैठक में सामान्य दर तय करने का लिया गया निर्णय
हजरत तेंगे अली कमेटी, कसडोल-गिधौरी के तत्वावधान में क्षेत्र के टायर पंचर दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ती महंगाई और टायर पंचर से संबंधित सामानों की कीमतों में बार-बार हो रही वृद्धि को लेकर चर्चा की गई दुकानदारों ने बताया कि सामान की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण व्यवसाय संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है