बरियारपुर: टोटो की टक्कर से 7 वर्षीय बच्चा बुरी तरह से ज़ख्मी
बरियारपुर मुंगेर मुख्य मार्ग नौवागढी काली स्थान के पास टोटो चालक ने 7 वर्षीय बच्चे को मारी जोरदार टक्कर बच्चा हुआ बुरी तरह से जख्मी। आनन फानन में परिजनों ने इलाज हेतु मुंगेर ले गया। वही टोटो चालक टोटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया कि जख्मी बालक रवीश कुमार का पुत्र है। टोटो की टक्कर से वह बुरी तरह से घायल हो गया था।