तेंदूखेड़ा: गणेश विसर्जन के बाद साथी क्लब ने गौरैया घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
तेंदूखेड़ा। गणेश विसर्जन के बाद रविवार को साथी क्लब तेंदूखेड़ा के युवाओं ने गौरैया घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं ने श्रमदान कर घाट पर बिखरी प्लास्टिक बोतलें, पॉलीथिन, थर्माकोल एवं पूजा सामग्री एकत्रित कर सुरक्षित निपटारा किया। क्लब सदस्यों ने लोगों से जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की। अभियान की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की।