चायल: नेवादा शिवाजी इंटर कॉलेज में छात्रों ने 29 सूत्रीय मांगों को लेकर किया हंगामा, दो घंटे तक चक्काजाम
नेवादा (कौशांबी)। शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की अव्यवस्थाओं और शिक्षकों की कार्यशैली के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया। 200 से अधिक छात्रों ने पहले नेवादा ब्लॉक पहुंचकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संतुष्ट न होने पर विद्यालय के बाहर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया।