भरगामा: प्रखंड मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्षगांठ पर भरगामा प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही लोगों में उत्सव का जोश साफ झलक रहा था। प्रखंड मुख्यालय में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई, जहां राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे गूंज उठे।