कसडोल: बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की ठोस विवेचना और प्रभावी पैरवी से गांजा तस्कर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
थाना गिधौरी में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक चार पहिया वर्ना कार (रजिस्ट्रेशन नंबर MP 19 CA 9503) में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरकर भटगांव की ओर से गिधौरी होते हुए कसडोल की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा नवीन अमलीडीह रोड के पास घेराबंदी कर पकड़ी गई।