डुमरा: प्रभारी मंत्री ने सीतामढ़ी को टीबी मुक्त बनाने के अभियान का गुब्बारे उड़ाकर किया शुभारंभ
सीतामढ़ी जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह, जिलाधिकारी रुचि पांडेय एवं सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों ने गुब्बारे उड़ाकर अभियान का शुभारंभ किया।