रॉबर्ट्सगंज: सुकृत के चहलवा में खड़ी ट्रक से टकराई पिकअप, दो युवकों की हुई मौत
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार भोर करीब चार बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुकृत के चहलवा इलाके में वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार चालक समेत दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गईदुर्घटना की सूचना पर सुकृत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पिकअप से बाहर निकलवाकर भेजा।