तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में सियार का आतंक, इमलीडोल-जरूआ मार्ग पर राहगीरों पर हमला, महिला सहित दो घायल
तेंदूखेड़ा। इमलीडोल-जरूआ मार्ग पर एक सियार द्वारा महिला सहित दो राहगीरों पर गुरुवार की शाम 5 बजे हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार सियार को आसपास के क्षेत्र में घूमते दे