लालबर्रा: सोनेवानी-चिखलाबड्डी के घने जंगलों में स्थित प्राचीन गणेश देव मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रमदान कर की सफाई
गणेश उत्सव के पावन अवसर पर सोनेवानी और चिखलाबड्डी के मध्य घने जंगलों में स्थित वर्षो पुराने स्वयं भू प्राचीन श्री गणेश देव मंदिर में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। 20 सितंबर को दोपहर 1 बजे लालबर्रा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित इस मंदिर परिसर में पहुँचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर और