भरथना: बकेवर थाना दिवस में राजस्व संबंधी शिकायतें छाई रहीं
बकेवर थाना परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे थाना दिवस का आयोजन हुआ। थाना प्रभारी विपिन कुमार और तहसीलदार दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं।दौरान सबसे अधिक शिकायतें राजस्व संबंधी पहुंचीं।अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।