हर घर तिरंगा" अभियान के तहत बंगरे मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
औरंगाबाद। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत मदनपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बंगरे में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र पासवान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान बच्चे "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "जय हिंद" के नारे लगाते चल रहे थे। बच्चों के गले में तिरंगा पट्टा और हाथों में झंडा देखकर ग्रामीणों ने भी रैली का स्वागत किया।इस अवसर पर शिक्षक कामेश्वर कुमार, रामबृक्ष सिंह भोगता, संतोष पाल, अखिलेश कुमार, बबिता कुमारी और प्रियंका वर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक सत्येंद्र पासवान ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाना और "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाना है।
#HarGharTiranga #80thIndependenceDay #Aurangabad #Madanpur