जगदलपुर: एनएमएमएसई द्वितीय मॉक टेस्ट संपन्न, जिले के 6286 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, बेहतर तैयारी से छात्रवृत्ति पाने की राह
जिले में राष्ट्रीय शिक्षा विभाग द्वारा साधन-सह-प्रवीणता छात्रवृत्ति परीक्षा की मजबूत तैयारी के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन में गुरुवार को द्वितीय मॉक टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। इससे पहले 20 अगस्त को प्रथम मॉक टेस्ट संपन्न कराया गया था।