रॉबर्ट्सगंज: अनपरा क्षेत्र में चलते ट्रक के अगले पहिए में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू
सोनभद्र के अनपरा में डिबुलगंज-कराहिया मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक के अगले पहिए में अचानक आग लग गई। ट्रक नंबर JH 14 M 2951 के पहिए से आग की लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है सूचना मिलते ही तापीय परियोजना की दमकल टीम मौके पर पहुंची और काबू पाया।