लालगंज: बसही गांव के पास हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, एक घायल का ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा उपचार
लालगंज थाना क्षेत्र के बसही गांव के पास गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस सेवा से गंभीर रूप से घायल शकील अहमद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजवाया। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।