हज़ारीबाग: हजारीबाग में बारिश से ढहा मकान, 2 किलो से अधिक चांदी के सिक्के मिले
टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में एक पुराने मिट्टी के मकान के ढहने के बाद दीवार में रखा मिट्टी का कलश टूट गया, जिससे दो किलो से अधिक चांदी के सिक्के बाहर आ गए। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में उत्सुकता पैदा कर दी है। ग्रामीण इसे पूर्वजों की धरोहर मान रहे हैं। वहीं अन्य मकानों को लेकर चल रही चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।