पलिया: रामलीला कमेटी की भूमि को लेकर विवाद, जांच की मांग की गई
रामलीला कमेटी पलिया की भूमि को लेकर विवाद सामने आया है। कमेटी से जुड़े कुछ दुकानदारों व अन्य लोगों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी पलिया को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कमेटी की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत में कमेटी के मंत्री राजेश गुप्ता व उनके सहयोगियों पर भूमि के दुरुपयोग तथा शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं।