बलिया जिला कांग्रेस कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के कथित तौर पर घुसने और अभद्रता किए जाने के आरोप के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में घुसकर अभद्रता की। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को पहले से जानकारी थी कि कांग्रेस के कई कार्यकर्ता दिल्ली में हैं और इसी परिस्थिति का फायदा उठाया गया।
कांग्रेस ने पुलिस पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं का साथ देने का आरोप लगाते हुए घटना को निंदनीय बताया। पार्टी का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी और पार्टी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। बयान में कहा गया कि सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा।
#Ballia #Balliakhabar #Congress #BJPUttarPradesh #balliabjp #balliacongress
Belthara Road, Ballia | Oct 13, 2026