कटघोरा: मकान तोड़ने पर मजबूर कर रहा SECL, 50% मुआवजे के वादे से मुकरा दीपका प्रबंधन, सामने आया ‘दोगलापन’
Katghora, Korba | Aug 12, 2026 कोरबा के हरदीबाजार में एसईसीएल दीपका क्षेत्र के एक पूर्व कर्मचारी के मकान को तोड़ने को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि प्रबंधन मकान खाली कराने और तोड़ने के लिए पूर्व कर्मचारी पर दबाव बना रहा है, जिसके चलते अब उसे खुद ही मकान तोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।