मुगलसराय: मुगलसराय में सरगम इंटरप्राइजेज के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया
मुगलसराय में सरगम इंटरप्राइजेज के 50 वर्षीय कर्मचारी मुन्ना पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आज सोमवार शाम 04 बजे को परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज के 10-15 मिनट के हिस्से को लेकर सवाल उठाते हुए पूरी रिकॉर्डिंग की जांच कराने की मांग की है।