आरोन: आजादी के जश्न पर आरोन डाकघर में नहीं हुआ ध्वजारोहन, लोगों ने जताई नाराजगी, वीडियो वायरल
Aron, Guna | Aug 15, 2026 देशभर में 15 अगस्त को लोगों ने आजादी का 80वा जश्न धूमधाम से मनाया। केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण डाक विभाग के आरोन डाकघर में स्वतंत्रता दिवस पर न ध्वजारोहण हुआ और ना कार्यालय खुला ऐसा आरोप है। 15 अगस्त को जागरूक लोगों ने नाराजगी और खेत जताते हुए लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की है। आरोन डाकघर के बिना ध्वजारोहण के वीडियो वायरल हो रहे है।