ठाकुरगंगटी: चपरी में अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की हालत गंभीर
प्रखंड अंतर्गत छापरी में अजीत यादव के ग्राहक सेवा केंद्र के पास एक साइकिल सवार को किसी अज्ञात वाहन द्वारा जबरदस्त धक्का मार दिया गया। साइकिल सवार बुरी तरह घायल होकर सड़क पर बेसुध गिर पड़ा जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।लगभग एकघंटे बाद उसके परिजन पहुंचे और उसकी पहचान मक्कूचक के सकराम मरांडी के रूप में हुई है। प्रत्यक्ष दर्शन के अनुसार उसकी मृत्यु हो चुकी है