डोमचांच: डोमचांच के धरगांव पंचायत में एक साल से बंद पेयजलापूर्ति योजना, ग्रामीणों ने की बहाली की मांग
डोमचांच प्रखंड अंतर्गत धरगांव पंचायत के ग्राम बेदबर में करीब एक वर्ष से पेयजलापूर्ति योजना बाधित है। स्वर्गीय टुन्नू मरांडी के परिजनों एवं ग्रामीणों ने रविवार को 10 बजे बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को कई बार इसकी जानकारी देने के बावजूद अब तक पेयजलापूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है।