सैदपुर: नगर में पुलिस का तिरंगा मार्च, हाथों में कैडेट की तरह राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले कोतवाल सहित सभी पुलिसकर्मी
स्वतंत्रता दिवस की शाम सैदपुर नगर में पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की। कोतवाल अनिल सिंह के नेतृत्व में कोतवाली के महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर में पैदल तिरंगा मार्च निकाला। पुलिसकर्मियों के इस अंदाज ने लोगों का ध्यान बरबस ही आकर्षित किया। नगरवासी और देखने वाले राहगीर पुलिस की इस पहल की खूब सराहना करते देखे गए।