गुना नगर: रूठियाई में युवक ने लगाई फांसी, घायल अवस्था में पहुंचा अस्पताल नदारत रहे डॉक्टर हुई मौत, वीडियो वायरल
गुना जिले के रुठियाई स्वास्थ्य केंद्र से एक सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है जिसने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए बताया जा रहा है कि रुठियाई वाल्मीकि कालोनी निवासी 25 वर्षीय आकाश मैंना ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर पर 8 अगस्त दोपहर 2:00 बजे फांसी लगा ली, घायल अवस्था परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर नहीं मिले