भरथना: बकेवर पुलिस की तिरंगा यात्रा पर हुई पुष्पवर्षा
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम 5:30 बजे बकेवर थाना पुलिस ने कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। एएसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र और सीओ भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली।