डिंडौरी: शहपुरा में विधायक ने दूबा गांव के टाकिन घाट के विकास कार्य पर जन चौपाल की
शहपुरा विधायक ने दूबा गांव के टाकिन घाट में जन चौपाल लगाते हुए ग्रामीणो को संबोधित किया और क्षेत्र वासियों की मांग पर सीसी सड़क निर्माण को लेकर 20 लाख रु की स्वीकृति प्रदान की। शहपुरा विधायक ने शनिवार रात 8:00 सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पंचायत सीईओ और ग्राम पंचायत के सरपंच को तत्काल सड़क निर्माण का स्टीमेंट बनाने के निर्देश दिए।