कसरावद: ईंट भट्टे के पास जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार; ₹1840 नकद, ताश पत्ते, मोबाइल, बाइक जब्त
ग्राम नीमरानी बेड़ी स्थित ईंट भट्टे के पास जुआ खेलने की सूचना पर खलटाका चौकी और बलकवाड़ा पुलिस ने बुधवार को दबिश दी। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को पकड़ा, जबकि पांच आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1840 नकद, 52 ताश के पत्ते, तीन मोबाइल और दो बाइक जब्त की हैं। बुधवार शाम 6 बजे के अनुसार