कौआकोल: भलुआही के पास ई-रिक्शा की चपेट में आने से महिला घायल
Kawakol, Nawada | Aug 16, 2026 कौवाकोल प्रखंड के भलुआही के पास सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला को ई-रिक्शा ने चपेट में ले लिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महिला की पहचान संगीता देवी के रूप में की गई है। बताया गया कि संगीता देवी सड़क के किनारे से जा रही थीं।